कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी शिवकुमार बेरिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव गांव चलाई जा रही PDA पंचायत
Kanpur Dehat: वर्ष 2027 में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दल गांव-गांव पहुंचकर अपनी नीतियों और योजनाओं को जनता के सामने रख रहे हैं। इसी क्रम में रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्माता नजर आ रहा है।
समाजवादी पार्टी ने शुरू किया PDA पंचायत का आयोजन
रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रतनपुर के मजरा पुरवा अमलिया निवादा में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय सपा नेता मोनू कुशवाहा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
पीडीए पंचायत का हुआ आयोजन
विधानसभा प्रभारी ने भाजपा सरकार पर बोला जुबानी हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी शिवकुमार बेरिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय लोगों को घंटों बैंकों की कतारों में खड़ा होना पड़ा था, और अब डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस जैसी आवश्यक चीजों के लिए भी लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास जनहित में कोई ठोस नीति नहीं है, जिससे किसान, नौजवान, व्यापारी और हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों के हितों की अनदेखी की जा रही है और जनता को परेशान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अरुण कुमार बबलू राजा सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पीडीए के तहत एकजुट होकर आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने का संकल्प लें। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस पंचायत के जरिए सपा ने चुनावी तैयारियों को धार देने का प्रयास किया है।