Kanpur Dehat News: पीडीए पंचायत के जरिए सपा ने भरी हुंकार, सरकार पर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी शिवकुमार बेरिया ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों के चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।