हिंदी
घटनास्थल पर CO आलोक कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह बैरगरा रोड स्थित हड्डी मिल के पास सूखे पड़े पानी के हौज में बोरी के अंदर युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मृतक की पहचान होते ही मचा हड़कंप
मृतक की पहचान कबीर नगर निवासी 22 वर्षीय अरशद पुत्र रियासत हुसैन उर्फ मुन्ना खान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अरशद 25 अप्रैल की शाम से लापता था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
घटनास्थल पर मौजूद भारी भीड़
दुर्गंध आने पर किसानों ने बोरी खोली तो हुआ खुलासा
मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए कुछ किसानों ने हौज के पास एक चप्पल पड़ी देखी। वहीं से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास देखा तो एक बोरी संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। शक होने पर जब नजदीक जाकर देखा गया तो बोरी में युवक का शव था। यह नजारा देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
मैनपुरी से पशु क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला, 7 गौवंश की बेरहमी से हत्या
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे। साथ ही हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Mainpuri Accident: मैनपुरी में तेज रफ्तार कार बना काल, तीन की दर्दनाक मौत
घटना से परिवार में पसरा मातम
मृतक के परिवार में घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। अरशद पांच भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि उसकी तीन बहनें हैं। मां हसीना बेगम का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय लोगों में घटना को लेकर गुस्सा और डर का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Location : Kanpur Dehat
Published : 28 April 2026, 1:27 PM IST