
कस्बा झींझक में दिखा देश भक्ति का माहौल (IMG: Dynamite News)
Kanpur Dehat: स्वतंत्रता दिवस से पहले कानपुर देहात की नगर पालिका परिषद झींझक में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। नगर में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली के जरिए नगरवासियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवारों के कस्बे से गुजरने के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।
समाजसेवी लता तिवारी और नगर पालिका परिषद झींझक के चेयरमैन अमित तिवारी उर्फ सोनू के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में नगरवासी और युवा बाइक लेकर शामिल हुए। बाइक पर तिरंगा लगाकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। ‘भारत माता की जय’ के नारों से पूरा कस्बा गुंजायमान रहा।
नगर पालिका चेयरमैन अमित तिवारी समेत अन्य लोग हुए शामिल (IMG: Dynamite News)
रैली के दौरान लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को समझाते हुए हर घर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान व प्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। रैली में शामिल युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा बाइक रैली का स्वागत भी किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विभु राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष बृजेंद्र पाल, हरिशंकर तिवारी, आलोक मिश्रा, आशीष मिश्रा, हृदेश त्रिपाठी, नगर पालिका के लिपिक ब्रजेश बाबू, अनिल, आशीष बाथम समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश देना चाहिए। रैली के समापन पर सभी ने राष्ट्रहित और देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
Location : Kanpur Dehat
Published : 9 August 2026, 4:10 PM IST