Kanpur Dehat: कानपुर देहात में ‘वोट चोरी’ के आरोपों में कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

कानपुर देहात में जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए तहसील परिसर में प्रदर्शन किया...

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 28 September 2026, 3:33 PM IST

Kanpur Dehat: कानपुर देहात में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस ने कथित वोट चोरी के खुलासे का हवाला देते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अकबरपुर पुल के नीचे से तहसील परिसर तक पैदल मार्च किया और जमकर नारेबाजी की।

 

Location :  Kanpur Dehat

Published :  28 September 2026, 3:26 PM IST