कन्नौज के एक प्राथमिक विद्यालय से जुड़ी यह खबर आपको हैरान कर देगी। जहां पढ़ाई होनी चाहिए थी, वहां बच्चों से ऐसा काम कराया गया जिसे सुनकर हर कोई सवाल उठा रहा है। वायरल तस्वीरों ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है। आखिर स्कूल में ऐसा क्या हुआ और क्यों उठ रहे हैं?

स्कूल में बच्चों से कराई गई सफाई (Img: Dynamite News)
Kannauj: कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र स्थित शिखवापुर प्राथमिक विद्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विद्यालय में तैनात शिक्षक एवं हेड मास्टर प्रेरणा यादव पर आरोप है कि उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों से स्कूल की छत पर चढ़कर पानी की टंकी की सफाई कराई। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, हालांकि डाइनामाइट न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।
जानकारी के अनुसार, मासूम बच्चों को एक मंजिला इमारत की छत पर बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के चढ़ाया गया और उनसे टंकी साफ कराई गई। यह काम बेहद खतरनाक परिस्थितियों में कराया गया, जहां जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी। सवाल यह उठता है कि अगर कोई बच्चा फिसल जाता या दुर्घटना हो जाती, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
रायबरेली में सनसनीखेज मामला: चार महीने बाद कब्र से निकाला गया शव, दिल दहला देने वाला मामला
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में गहरा रोष देखा जा रहा है। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने का स्थान है, न कि उनसे जोखिम भरे काम कराने का। इस तरह की गतिविधियां न सिर्फ कानून के खिलाफ हैं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ भी हैं।
इतनी गंभीर घटना के बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विभाग की यह चुप्पी प्रशासनिक लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है। इससे सरकारी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
गोरखपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 27 सब इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट
अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाया गया, तो भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा हो सकती हैं।