दुकान में नौकरी, पीछे से चोरी: गोरखपुर में दो कर्मचारियों की करतूत आई सामने, पुलिस ने किया खुलासा

गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में चोरी की एक वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चोरी गया लैपटॉप, सीलिंग फैन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 5 April 2026, 8:24 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर में भरोसे के नाम पर एक बार फिर बड़ा खेल सामने आया है। जिस दुकान पर मालिक ने भरोसा करके काम सौंपा, वहीं के कर्मचारियों ने अंदर ही अंदर चोरी की पूरी पटकथा लिख डाली। लैपटॉप, सीलिंग फैन और मोटरसाइकिल गायब होने के बाद जब शक की सुई अपनों पर गई, तो पुलिस की जांच ने ऐसा खुलासा किया जिसने सबको चौंका दिया। खोराबार पुलिस ने तेजी दिखाते हुए इस चोरी की गुत्थी सुलझा ली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दुकान से चोरी के बाद बढ़ा शक

मामला गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र का है, जहां कुछ दिन पहले एक दुकान से लैपटॉप, सीलिंग फैन और मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने थाना खोराबार में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शुरूआती जांच में मामला सामान्य चोरी का लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलीं, कहानी दुकान के अंदर तक पहुंच गई।

गोरखपुर में महिला ही निकली महिला की दुश्मन, अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, जब सुसाइड पर आई बात तो…

मालिक ने जताया अपने ही कर्मचारियों पर शक

पुलिस जांच के दौरान वादी ने अपने ही दुकान पर काम करने वाले दो कर्मचारियों आशीष पासवान और सोनू विश्वकर्मा पर संदेह जताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को निगरानी में लिया। तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

पूछताछ में टूटा आरोपियों का झूठ

दिनांक 5 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने पहले बचने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उनका झूठ ज्यादा देर नहीं टिक सका। आखिरकार दोनों ने चोरी की घटना कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

मोहब्बत में सबकुछ जायज: प्रेमी गया जेल तो प्रेमिका ने किया ऐसा कांड, पुलिस वाले भी हाथ जोड़ते नजर आए

बरामद हुआ पूरा माल, एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लैपटॉप, सीलिंग फैन और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष पासवान निवासी कुरमौल बहरामपुर थाना एम्स और सोनू विश्वकर्मा निवासी सूबाबाजार थाना खोराबार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सोनू विश्वकर्मा का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनूप कुमार और हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की भूमिका अहम रही। पुलिस अब दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 April 2026, 8:24 PM IST