
कमलेश रायकवार (Img: Dynamite News)
Jhansi: झांसी के समथर कस्बे में आवारा पशुओं का आतंक अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। सड़क और मोहल्लों में खुलेआम घूम रहे आवारा पशु कब किसके लिए मुसीबत बन जाएं, कोई भरोसा नहीं। ताजा मामला एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत से जुड़ा है।
आरोप है कि 26 सितंबर को मोहल्ले में घूम रही एक आवारा गाय ने कमलेश रायकवार को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल कमलेश की करीब दो महीने तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आवारा पशु लगातार लोगों के लिए खतरा बने हुए थे, तब नगर पालिका प्रशासन कहां था? क्या किसी बड़े हादसे या किसी की जान जाने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद टूटती है? मृतक के बेटे रोहित कुमार के मुताबिक, 26 सितंबर को उनके पिता कमलेश रायकवार मोहल्ले में मौजूद थे, तभी एक आवारा गाय ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कमलेश जमीन पर गिरकर घायल हो गए।
शोक में डूबा पूरा गांव (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें: Jhansi Love Triangle: लड़की का चक्कर बाबू भैया! दो युवकों की मारपीट के बीच युवती ने खींचा सबका ध्यान
परिजनों ने पहले कस्बे के निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद 19 नवंबर को उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां सात दिन तक उपचार चला। आखिरकार कमलेश जिंदगी की जंग हार गए। मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा है। वहीं परिजनों की सूचना के बाद नगर पालिका की टीम आवारा गाय को पकड़ने पहुंची।
शोक में डूबा पूरा गांव (Img: Dynamite News)
ये भी पढ़ें: Jhansi News: झांसी में पैकेज्ड पेयजल प्लांटों पर FSDA की छापेमारी, दो हजार से अधिक पानी की बोतलें जब्त
लेकिन सवाल अपनी जगह कायम है कि क्या नगर पालिका की जिम्मेदारी सिर्फ हादसे के बाद पशु पकड़ने तक सीमित है? कस्बे की सड़कों और मोहल्लों में घूम रहे आवारा पशुओं पर समय रहते नियंत्रण क्यों नहीं किया गया? क्या प्रशासन किसी और हादसे का इंतजार कर रहा है? एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया, अब जरूरत सिर्फ एक गाय को पकड़ने की नहीं, बल्कि पूरे कस्बे को आवारा पशुओं से सुरक्षित करने की है।
Location : Jhansi
Published : 27 November 2026, 8:18 PM IST