
Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मंगलवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मोठ कोतवाली क्षेत्र के बुढावली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें महिला और पुरुषों समेत कुल 15 लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बुढावली गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। शुरुआत में हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गई। दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। इस दौरान किसी ने लाठी-डंडों से हमला किया तो कई लोग इसकी चपेट में आकर घायल हो गए।
अस्पताल मे पहुंची पुलिस
इस संघर्ष में पहले पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं। इनमें 45 वर्षीय प्रमोद, 22 वर्षीय यशपाल, 45 वर्षीय नीलम, 17 वर्षीय रेशमा, 50 वर्षीय शारदा, 50 वर्षीय गीता और 22 वर्षीय रोहित शामिल हैं। मारपीट में इन सभी को चोटें आई हैं। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से 22 वर्षीय अंगद, 50 वर्षीय महेंद्र, 40 वर्षीय नरेंद्र, 30 वर्षीय राजा, 20 वर्षीय संजय, 37 वर्षीय देवेंद्र, 42 वर्षीय रेखा और 48 वर्षीय सुनीता घायल हुए हैं। इस तरह दोनों पक्षों के कुल 15 लोग मारपीट में घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।
घटना के बाद मामला मोठ कोतवाली पहुंच गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर एक-दूसरे पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। दोनों ही पक्ष खुद को पीड़ित बता रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पूरे विवाद की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में हुए इस संघर्ष की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
Location : Jhansi
Published : 11 November 2026, 1:39 AM IST