पति, पत्नी और ‘वो’ का हाईवोल्टेज ड्रामा! अस्पताल के गेट पर बाल खींचकर भिड़ीं दो महिलाएं

मऊरानीपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच बीच-सड़क जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 June 2026, 8:00 PM IST

Jhansi : झांसी के मऊरानीपुर में बीच सड़क उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गई, जब एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। फिर क्या था... अस्पताल गेट के बाहर दोनों महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। बाल खींचे गए, थप्पड़ चले और तमाशा सड़क पर उतर आया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर का है। बताया जा रहा है कि ककवारा निवासी एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया। पति को प्रेमिका के साथ देखकर पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा और देखते ही देखते दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर टूट पड़ीं।

Jhansi SDM रात के अंधेरे में नदी मे उतरे, रेत माफियाओं में खलबली…

आपस में भिड़ीं दोनों महिलाएं

अस्पताल के बाहर काफी देर तक बाल पकड़कर मारपीट होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाना ज्यादा जरूरी समझा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  jhansi

Published :  6 June 2026, 8:00 PM IST