
दुबई में प्री-वेडिंग शूट के लिए गया यूपी का परिवार फंसा
Chandauli: खुशियों की तस्वीरें कैमरे में कैद करने दुबई पहुँचा यूपी का एक परिवार अब डर के साये में अपनी घर वापसी की राह ताक रहा है। चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस की अप्रैल में शादी तय है। शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट के लिए प्रिंस अपने छोटे भाई, मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी के साथ चार दिन पहले दुबई पहुंचे थे।
परिवार दुबई में बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में ठहरा था। खुशियों और उत्साह के माहौल में शुरू हुआ यह सफर अब चिंता और डर में बदल गया है। 2 मार्च को उनकी वापसी की फ्लाइट थी, लेकिन ईरान-इजरायल तनाव के चलते उड़ानें प्रभावित हो गईं। परिणामस्वरूप उनका सफर अधूरा रह गया और परिवार सुरक्षित वापसी के लिए बेचैन है।
ईरान के समर्थन में जंग लड़ेंगे हूती विद्रोही! अमेरिका और इजरायल से क्या है इनकी दुश्मनी ?
परिवार हर पल बढ़ते हमलों के समाचारों से चिंतित है। होटल में सुरक्षित रहने के बावजूद भी तनाव की स्थिति ने उनकी मानसिक शांति को प्रभावित किया है। जिस सफर की शुरुआत हंसी-खुशी और यादगार पलों को संजोने के लिए की गई थी, वह अब घर लौटने की चिंता में बदल गया है।
परिवार ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है। उन्होंने अपनों और परिजनों को आश्वासन दिया कि वह हर संभव माध्यम से सुरक्षित लौटने का प्रयास कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे लगातार स्थानीय अधिकारियों और हवाई अड्डे के संपर्क में हैं, लेकिन स्थिति अभी अनिश्चित बनी हुई है।
कुवैत में क्रैश हुए अमेरिका के तीन फाइटर जेट्स, किसने मार गिराये? जानिए कैसे हुई यह दुर्घटना…
परिवार के सुरक्षित लौटने की उम्मीद में उनके प्रियजन हर पल खबरों और अपडेट्स पर नजर बनाए हुए हैं। शादी के लिए तैयारी कर रहे प्रिंस और उनके परिवार के लिए यह समय तनाव और चिंता से भरा है। हालांकि दुबई में उनका ठिकाना सुरक्षित है, फिर भी घर लौटने की असुरक्षा का एहसास उन्हें परेशान कर रहा है।
Location : Chandauli
Published : 2 March 2026, 7:31 PM IST