समर्थकों की रिहाई के आश्वासन पर सांसद इकरा हसन ने खत्म किया धरना

मंगलवार को थाने में धरने पर बैठी कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने समर्थकों की रिहाई के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में साथ देने वाले लोगों का सहयोग कभी भुलाया नहीं जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 20 May 2026, 1:23 AM IST

Saharanpur: सपा सांसद इकरा हसन ने अपने समर्थकों की गिरफ्तारी के विरोध में शुरू किया धरना- प्रदर्शन मंगलवार देर रात नगर मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने सांसद को भरोसा दिलाया कि हिरासत में लिए गए सभी समर्थकों को बुधवार सुबह 10 बजे रिहा कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली तथा सपा और कांग्रेस नेताओं समेत बड़ी संख्या में मौजूद समर्थक वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार, डीग पीड़ितों से मुलाकात के बाद सांसद इकरा हसन के विरोध प्रदर्शन और पुलिस हिरासत में लिए जाने के विरोध में दोपहर से ही धरना शुरू हो गया था। यह हाई वोल्टेज ड्रामा रात करीब 9:30 बजे जाकर समाप्त हुआ। रात लगभग 9 बजे नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और सांसद इकरा हसन व उनके समर्थकों से वार्ता की।

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में यूपी से एक और गिरफ्तारी, यहां से निकला कनेक्शन

रिहाई का आश्वासन पर धरना समाप्त

वार्ता के बाद सांसद इकरा हसन ने अपने अधिवक्ता चौधरी जानिसार रणधीर सिंह एडवोकेट समेत अन्य वकीलों से सलाह-मशविरा किया। इसके बाद समर्थकों की थाने से ही जमानत कराई गई। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा सभी की जमानत प्रक्रिया पूरी कराते हुए सुबह 10 बजे रिहाई का आश्वासन दिया गया।

धरना स्थल पर पुलिस प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, सहायक पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार यादव तथा क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता मौजूद रहे।

धरना समाप्ति की घोषणा करते हुए सांसद इकरा हसन ने सभी समर्थकों और नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में साथ देने वाले लोगों का सहयोग कभी भुलाया नहीं जाएगा तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

सहारनपुर में टोल प्लाजा के खिलाफ कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का धरना, बोले- ‘घर से निकलते ही हो रही लूट’

प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान  सांसद इकरा हसन के साथ विधायक आशु मलिक, पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान, विधायक नाहिद हसन, पूर्व विधायक ठाकुर वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, विधायक उमर अली खान के छोटे भाई अली खान, पूर्व विधायक माविया अली, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व अध्यक्ष वरुण शर्मा, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, सपा की ओर से पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, फहद सलीम, अहमद मलिक, फरहाद आलम, संदीप सैनी, सलीम अहमद, फैसल सलमानी, ऋषभ त्यागी, हैदर अली, रतन यादव, इंजीनियर बिजेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सलीम अहमद समेत भारी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे।

Location :  Saharanpur

Published :  20 May 2026, 1:19 AM IST