बलिया पहुंची CBI टीम; चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच तेज, मुख्य आरोपी के परिवार से पूछताछ

CBI की टीम पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच के सिलसिले में Ballia पहुंची है। मामले की जांच को लेकर सीबीआई ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 15 May 2026, 6:24 PM IST

Ballia: CBI की टीम पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच के सिलसिले में Ballia पहुंची है। मामले की जांच को लेकर सीबीआई ने स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया है।

आरोपी के परिवार से पूछताछ

पुलिस अधीक्षक Omveer Singh ने बताया कि दो सदस्यीय सीबीआई टीम ने कोतवाली थाने में पहुंचकर मुख्य आरोपी राज सिंह के परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की।

जानकारी के मुताबिक राज सिंह की मां जामवंती ने सीबीआई टीम को कई अहम दस्तावेज सौंपे हैं। इनमें घर और कपड़ों के शोरूम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी शामिल हैं। जांच एजेंसी इन फुटेज और दस्तावेजों के जरिए हत्या से जुड़े सुराग तलाशने में जुटी है।

दोस्तों और दुकानदारों से भी जुटाई जानकारी

कोतवाली थाना प्रभारी Praveen Singh ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने राज सिंह की मां और बड़े भाई ऋषवंत से अलग-अलग पूछताछ की। इसके अलावा टीम ने आरोपी के दोस्तों और आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी एकत्र की है।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या से पहले आरोपी की गतिविधियां क्या थीं और किन लोगों से उसका संपर्क था।

हत्याकांड बना चर्चा का विषय

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी हर पहलू की पड़ताल कर रही है। राज सिंह को इस मामले में मुख्य आरोपी माना जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

सीबीआई की टीम अब घटनाक्रम की पूरी कड़ी जोड़ने और हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय पुलिस भी जांच में एजेंसी का सहयोग कर रही है।

Location :  Ballia

Published :  15 May 2026, 6:22 PM IST