बदायूं में क्या टल सकता था डबल मर्डर! पहले दी धमकी फिर गोलियों से भूना, पुलिस जाग जाती तो…

अगर पुलिस समय पर जाग जाती तो शायद यह डबल मर्डर टल जाता। बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में नौकरी से निकाले गए पूर्व कर्मचारी ने मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनों मौके पर ही मौत के घाट उतर गए। सएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना प्लांट परिसर के अंदर हुई है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 March 2026, 7:39 PM IST

Badaun: नौकरी से निकाले जाने की रंजिश खून-खराबे में बदल गई। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र में स्थित एचपीसीएल प्लांट में एक पूर्व कर्मचारी ने प्लांट के अंदर घुसकर मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की गूंज से पूरा प्लांट दहल उठा और कुछ ही पलों में दोनों अधिकारी खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई इस डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची

गुरुवार दोपहर गांव सैंजनी निवासी अजय प्रताप नामक व्यक्ति प्लांट में घुसा और प्रबंधक सुधीर गुप्ता तथा उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा को दो से तीन गोलियां लगीं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत सीएचसी दातागंज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और प्लांट परिसर को घेर लिया।

यूपी में बड़ी वारदात: बदायूं में HPCL प्लांट में सरेआम प्रबंधक और उप-प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, लखीमपुर से नोएडा तक सनसनी

पहले भी प्रबंधक और उप प्रबंधक पर हुआ हमला

इससे पहले दोनों ने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसने हमलावर के हौसले बुलंद कर दिए। बताया जा रहा है कि यह प्लांट करीब दो साल पहले स्थापित किया गया था। जहां बायोगैस बनाने का काम होता है। प्लांट लगातार घाटे में चल रहा था। जिसके चलते प्रबंधन और कुछ कर्मचारियों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि कुछ आउटसोर्सिंग से रखे गए कर्मचारी ठीक से काम नहीं कर रहे थे और प्रबंधन पर दबाव बना रहे थे।

घटनास्थल का निरीक्षण

सूचना मिलने पर दातागंज और मूसाझाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली चलाने का आरोप प्लांट में पेलोडर ऑपरेटर के पद पर काम कर चुके एक पूर्व कर्मचारी पर है। जिसे आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त किया गया था। नौकरी से निकाले जाने को लेकर उसका प्रबंधन से विवाद चल रहा था। पहले भी प्रबंधक और उप प्रबंधक को जान से मारने की कोशिश की गई थी और इस मामले में मुकदमे भी दर्ज हैं।

बदायूं में रिश्तों में कड़वाहट: जीजा और साली ने ऐसा क्या किया? जो पति ने खाया जहर

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में एसएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना प्लांट परिसर के अंदर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्लांट के एक पूर्व कर्मचारी ने गोली मारकर दोनों की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location : 
  • Budaun

Published : 
  • 12 March 2026, 7:39 PM IST