शादी समारोह में आई मासूम से हैवानियत, चंगुल से छूटकर बच्ची पहुंची घर, 75 साल के चांद ने…

हमीरपुर में ननिहाल आई छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 75 वर्षीय वृद्ध को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 July 2026, 9:12 PM IST

Hamirpur : जिले से ऐसी वारदात सामने आई है। जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ननिहाल में शादी समारोह में आई छह साल की मासूम बच्ची के साथ 75 साल वृद्ध ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। बच्ची कुरकुरे लेने दुकान गई थी। तभी आरोपी उसे अपने साथ ले गया। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी में आई थी मासूम

जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली निवासी एक महिला अपने भाई के घर शादी समारोह में शामिल होने हमीरपुर के एक कस्बे में आई थी। 28 जून की दोपहर उनकी छह साल की बेटी मोहल्ले की दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी। इसी दौरान मल्हौंवा रोड नहर बाईपास निवासी 75 वर्षीय चांद खां पर आरोप है कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

एकांत में ले जाकर वारदात का आरोप

परिजनों का आरोप है कि आरोपी बच्ची को एकांत जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर जब बच्ची घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए। इसके बाद परिवार ने बच्ची से बात की तो पूरी घटना सामने आई। मासूम की हालत देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

हमीरपुर के विशाल पैदल मार्च ने खींचा लोगों का ध्यान; जानिये अचानक क्यों पनपा जनाक्रोश?

तहरीर के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी। मंगलवार रात तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिश दी।

आरोपी कोर्ट में पेश

कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी चांद खां को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और पीड़ित परिवार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Location :  Hamirpur

Published :  1 July 2026, 9:12 PM IST