घर में अकेली किशोरी, दरवाजा बंद और फिर… क्या हुआ अंदर?

औरैया के फफूंद क्षेत्र में किशोरी से घर के अंदर दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया है। परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है और परिवार दहशत में है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 18 April 2026, 3:07 PM IST
google-preferred

Auraiya : जिले के फफूंद थाना क्षेत्र से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। गुरुवार शाम एक मासूम किशोरी के घर के अंदर जो हुआ। उसने न सिर्फ परिवार को तोड़ दिया बल्कि गांव में भी गुस्सा और डर दोनों फैला दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि घटना के बाद भी परिवार न्याय के लिए दर-दर भटकता रहा। शुरुआती कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

घर के अंदर घुसी खौफनाक सच्चाई

घटना गुरुवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। पीड़िता की मां अपनी रिश्तेदारी में कानपुर गई हुई थीं। पिता खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे। घर में सिर्फ 10 साल का छोटा भाई बाहर खेल रहा था और किशोरी अंदर रोजमर्रा का काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक अचानक घर में घुस आया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

चीखें दबाने की कोशिश और दर्दनाक वारदात

परिजनों के मुताबिक आरोपी ने किशोरी को अकेला देखकर उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की और विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया ताकि आवाज बाहर न जा सके। इस दौरान घर के बाहर का माहौल सामान्य ही रहा। अंदर किशोरी की दुनिया डर और दहशत में बदल चुकी थी।

औरैया में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, चेकिंग अभियान में 5 वाहन सीज; पढ़ें पूरी खबर

छोटे भाई ने ऐसे बचाई स्थिति

इसी बीच घर के बाहर खेल रहा छोटा भाई जब आया तो उसे शक हुआ कि दरवाजा अंदर से बंद है। उसने बिना देर किए पड़ोसी के घर की दीवार से अंदर जाकर दरवाजा खोला। इसी हलचल का फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग निकला। कुछ ही देर बाद पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और घटना का खुलासा हुआ।

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद पीड़िता ने रोते हुए पूरी बात परिजनों को बताई। पिता को खेत से बुलाया गया और शाम को मां घर लौटीं तो पूरा मामला सामने आया। परिवार ने तुरंत 1090 और 100 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने गंभीरता से मामला नहीं लिया। न तो तुरंत FIR दर्ज हुई और न ही मेडिकल कराया गया।

धमकियां और गांव में आक्रोश

परिजनों ने बताया कि आरोपी लगातार धमकी दे रहा है और परिवार दहशत में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस मामले को टाल रही है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Location :  Auraiya

Published :  18 April 2026, 3:07 PM IST

Advertisement