हिंदी
युवक का शव पेड़ से लटका मिला
प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के केतकरपुर गांव में शुक्रवार अपरान्ह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक केतकरपुर निवासी 27 वर्षीय मनमोहन यादव पुत्र रामसेवक यादव शुक्रवार तड़के करीब चार बजे अचानक अपने घर से लापता हो गए थे। काफी देर तक उनका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित होकर आसपास के इलाकों में उनकी तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका था।
दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने घर से लगभग 100 मीटर दूर स्थित जंगलनुमा स्थान पर एक पेड़ से मनमोहन का शव लटकते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। परिजनों के अनुसार मनमोहन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे।
गोरखपुर: मारपीट मामले में 5 साल की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये जुर्माना भी ठोका
इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी शिल्पा और दो छोटे मासूम बच्चों - पांच साल के शिवा और महज छह महीने के सूर्या - को छोड़ गए हैं। घटना के बाद से पत्नी शिल्पा और बड़े भाई रवींद्र यादव सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही हलका प्रभारी सचिन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
Location : Pratapgarh
Published : 23 October 2026, 6:23 PM IST