
आर्य यादव की दोबारा खुली दुकान
Fatehpur: जिले में चर्चित आर्यन यादव (Arya Yadav) चाय वाले के मामले ने एक बार फिर राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा पर बंद पड़ी चाय की दुकान अब दोबारा खुल गई है। पूरे घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति को नई दिशा दे दी है और इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में आर्यन यादव चाय वाले का मामला फिर चर्चा में है। बंद पड़ी चाय की दुकान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्थन से दोबारा खुली। अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पहुंचे सपाइयों ने दुकान खुलवाकर समर्थन जताया। @samajwadiparty @yadavakhilesh… pic.twitter.com/O8tBIAMaJg
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 22, 2026
दुकान के दोबारा खुलने के पीछे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के निर्देश के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आर्यन यादव के समर्थन में खड़े नजर आए।
चौकी चौराहा पर सुबह से ही हलचल का माहौल था। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बंद पड़ी दुकान के बाहर जुटकर समर्थन जताया। इसके बाद दुकान को दोबारा खोला गया।सपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए यह संदेश देने की कोशिश की कि आर्यन यादव और उनके परिवार के साथ पार्टी खड़ी है।
चाय की एक प्याली से सियासी तूफान… फतेहपुर की दुकान बनी राजनीति का अखाड़ा; जानें अब क्या हुआ
इस मामले का सबसे चर्चित पहलू वह रहा जब आर्यन यादव के पिता शेषमन ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बर्तनों में चाय बनाई। दुकान खुलने के बाद स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने चाय पीकर समर्थन जताया। इस दौरान माहौल पूरी तरह राजनीतिक दिखाई दिया। चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटी रही और कई लोग इस घटनाक्रम को देखने के लिए पहुंचते रहे।
दुकान खुलने के बाद आर्यन यादव के पिता शेषमन ने प्रशासन और सरकार से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने बताया कि परिवार को सुरक्षा दी जाए ताकि वे बिना डर के अपना व्यवसाय चला सकें। दुकान बंद होने के बाद परिवार मानसिक दबाव में था। अब दोबारा दुकान खुलने से उन्हें राहत मिली है।
Location : Fatehpur
Published : 22 April 2026, 5:42 PM IST