फतेहपुर में सपा नेता राजपाल कश्यप का भाजपा पर हमला, बोले- कश्यप-निषाद समाज इस बार PDA के साथ

समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने फतेहपुर में प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि कश्यप, निषाद और बिंद समाज इस बार PDA के साथ है और अखिलेश यादव को समर्थन देगा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 September 2026, 4:29 PM IST

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने प्रेस वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। इस दौरान फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, महामंत्री मंजरयार समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।

राजपाल कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने ही देश की राजनीति में बड़ा बदलाव किया है और भाजपा के विजयी रथ को रोकने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार कश्यप, निषाद और बिंद समाज अखिलेश यादव के साथ खड़ा है।

PDA नेताओं की अनदेखी का आरोप

राजपाल कश्यप ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में PDA वर्ग से आने वाले नेताओं को उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में PDA वर्ग के मंत्रियों को केवल राजनीतिक बयानबाजी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि, ये उनके व्यक्तिगत आरोप हैं।

आरक्षण और मछुआरा समाज के मुद्दे उठाए

सपा नेता ने निषाद और मछुआरा समाज से जुड़े मुद्दों को लेकर भी भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर और डॉ. संजय निषाद आरक्षण के मुद्दे पर कोई ठोस परिणाम नहीं ला पाए। उन्होंने निषादराज जयंती की छुट्टी, बालू-खनन पट्टे और फूलन देवी जयंती जैसे मुद्दों का भी जिक्र किया।

प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप

राजपाल कश्यप ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने शाहजहांपुर के विनोद साहनी हत्याकांड का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है और सरकार की नीतियों से पिछड़े वर्गों में नाराजगी है।

Location :  fatehpur

Published :  18 September 2026, 4:15 PM IST