सपा प्रमुख अखिलेश यादव के दौरे विफल करने और सपाइयों को रोकने के प्रयास, गाजीपुर प्रशासन ने जिले में लगाए ये प्रतिबंध

सपा मुखिया अखिलेश यादव के आगामी 29 अप्रैल को गाजीपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। प्रशासन ने जो आदेश जारी किए हैं वह 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेंगे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 27 April 2026, 2:17 PM IST

Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के आगामी दौरे (29 अप्रैल 2026) को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। गौरतलब है कि यह कार्रवाई 15 अप्रैल को करंडा क्षेत्र के कटारिया गांव में 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत और उसके बाद उपजे तनाव के बाद की गई है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 29 अप्रैल को करंडा के कटारिया गांव में पीड़ित परिवार से मिलने का कार्यक्रम है। इससे पहले 22 अप्रैल को SP के एक डेलीगेशन पर हमला हुआ था, जिसने पहले गांव पहुंचने की कोशिश की थी। सपा ने इस घटना को हाथरस कांड का दोहराव बताया है।

अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ‘गिद्ध पार्टी’ है, महिला आरक्षण को लेकर बोली ये बड़ी बात

जिला प्रशासन ने लगाई ये रोक

गाजीपुर जिला मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं, जो 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेंगे। इस प्रतिबंध के तहत किसी भी तरह के जमावड़े, विरोध या राजनीतिक लामबंदी पर रोक लगा दी गई है।

इसके साथ ही प्रशासन ने कटारिया गांव में शोक संवेदना व्यक्त करने या मिलने जाने के लिए बाहरी लोगों, नेताओं या प्रतिनिधिमंडलों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और माहौल बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए उठाया गया है।

महिला वकील पर हमले का CJI सूर्यकांत ने लिया संज्ञान, वरिष्ठ अधिकारी को जांच सौंपने का आदेश

सपा प्रमुख ने साधा निशाना

इस मामले को लेकर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूछा कि गाजीपुर में एक बेटी की हत्या होती है फिर उसमें एफआईआर दर्ज कराने में इतनी देर क्यों हुई, पीड़ित परिवार के बयान क्यों बदलवाए गए, परिवार को लगातार उत्पीड़ित क्यों किया जा रहा है, पुलिस पर पथराव करने वाले वर्चस्ववादी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किसने रोकी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवालिया निशान क्यों लग रहे हैं।

 

Location :  Ghazipur

Published :  27 April 2026, 2:05 PM IST