भीषण गर्मी का असर: महराजगंज में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी महराजगंज की अनुमति के बाद कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 20 April 2026, 8:26 PM IST

Maharajganj: महराजगंज जनपद में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी महराजगंज की अनुमति के बाद कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जनपद के सभी संबंधित विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होने के बजाय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे। यह आदेश 20 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

UP Police Custody Break Attempt: यूपी पुलिस की कस्टडी से फरार होने की साजिश, आरोपी जम्मू-कश्मीर में ऐसे हुआ घायल

प्रशासन का मानना है कि दोपहर के समय तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। कई दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिसके चलते अभिभावकों में भी चिंता बढ़ रही थी। ऐसे में विद्यालयों के समय में बदलाव का फैसला बच्चों को गर्मी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

नए समय के अनुसार विद्यालयों में पढ़ाई सुबह जल्दी शुरू होगी और दोपहर की तेज धूप से पहले ही छुट्टी कर दी जाएगी। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी राहत मिलेगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्रों को इस फैसले से अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है, क्योंकि उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

Maharajganj Accident: सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि विद्यालयों में बच्चों को पर्याप्त पानी, छायादार स्थान और गर्मी से बचाव के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Location :  Impact of Severe Heat: School Timings Changed in Maharajganj; Classes to Now be Held from 7:30 AM to 12:30 PM

Published :  20 April 2026, 8:26 PM IST