IMD Weather Update: यूपी की ठंड में इजाफा, रातें हुईं सर्द; जानें अगले 5 दिनों तक मौसम

Weather Update Today: यूपी में ठंड बढ़ने लगी है। दिन में तेज धूप और रात में ठंडी हवाओं का असर देखा जा रहा है। IMD के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। साथ ही पश्चिमी हवाओं के कारण रातें और ठंडी हो सकती हैं।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 15 October 2025, 9:06 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से दिन की तुलना में रातें ठंडी हो गई हैं। मौसम में यह बदलाव एक तरफ आम जनता को सर्दी का अहसास करा रहा है, तो दूसरी ओर दिन में धूप से थोड़ी राहत मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि, पश्चिमी हवाओं के कारण रात में ठंड बढ़ सकती है।

दिन में सताएगी तेज धूप

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 16 और 17 अक्टूबर को भी मौसम साफ रहेगा और कोई खास चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान प्रदेश में हल्की सर्दी महसूस की जाएगी, लेकिन दिन में तेज धूप रहेगी। 18, 19 और 20 अक्टूबर को भी मौसम साफ रहने की संभावना है।

Delhi Weather: कोहरे को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! दिल्ली में इस दिन से दस्तक देगी ठंड

तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव

मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखा गया है। 15 अक्टूबर को उरई जिले में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.6℃ दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6℃ ज्यादा था। प्रयागराज में 33.6℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.3℃ अधिक था। वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 32℃ रहा, जो सामान्य से 1.2℃ कम था।

रात के समय, यूपी के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई। बाराबंकी में रात का न्यूनतम तापमान 15.5℃ दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.8℃ कम था। कानपुर में न्यूनतम तापमान 15.8℃ और लखनऊ में 19.4℃ दर्ज किया गया। गोरखपुर और बहराइच में भी रात का तापमान सामान्य से कम रहा, 17.8℃ और 17.2℃।

Uttarakhand Weather: सर्दी में इज़ाफा, अब कब होगी बारिश? जानिए मौसम का ताजा अपडेट

पश्चिमी हवाओं का असर

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में रात की सर्दी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रह सकती है और अगले एक हफ्ते तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

यह बदलाव सर्दी के शौकिनों के लिए राहतदायक हो सकता है, लेकिन दिन में गर्मी के कारण कुछ लोगों को असहजता भी हो सकती है। ऐसे में, मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे रात के समय गर्म कपड़े पहनकर रखें और धूप में बाहर निकलते वक्त भी सूरज से बचने के उपाय करें।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 15 October 2025, 9:06 AM IST