हिंदी
गाजीपुर में भीषण बस हादसा
Ghazipur: गाजीपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको दहला दिया। तेज रफ्तार टूरिस्ट बस जैसे ही नंदगंज इलाके के पास पहुंची, अचानक डिवाइडर से टकरा गई और देखते ही देखते तीन बार पलट गई। बस के अंदर बैठे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और हर तरफ चीख-पुकार मच गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई यात्री बस के नीचे दब गए, जबकि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
वाराणसी से लौटते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जो महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव जिले के रहने वाले थे। ये सभी पहले वाराणसी दर्शन के लिए आए थे और फिर नेपाल घूमकर लौट रहे थे। वाराणसी वापस आने के बाद उन्होंने महाराष्ट्र जाने के लिए बस बुक की थी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जब बस गाजीपुर के नैसारे गांव के पास पहुंची, तभी यह बड़ा हादसा हो गया।
Gorakhpur: दीपक गुप्ता हत्याकांड का UP STF ने किया खुलासा, आरोपियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
तीन बार पलटने के बाद सीधी खड़ी हुई बस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस डिवाइडर से टकराने के बाद एक-दो नहीं, बल्कि तीन बार पलटी और फिर जाकर सीधी खड़ी हो गई। तेज रफ्तार के कारण अंदर बैठे यात्री एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। कई लोग सीटों के बीच फंस गए और कुछ बस के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे।
स्थानीय लोगों ने बचाई कई जिंदगियां
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने किसी तरह बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को महर्षि विश्वामित्र स्वशासी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मृतकों की पहचान बुलढाणा निवासी सरस्वती (70) और अकोला निवासी अन्नपूर्णा (50) के रूप में हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
HPCL हत्याकांड में बदायूं के एसपी सिटी पर गिरी गाज, अभिषेक कुमार को मिली जिम्मेदारी
प्रशासन मौके पर, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एडीएम दिनेश कुमार और सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय ने हालात का जायजा लिया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और हादसे की जांच की जा रही है।
Location : Ghazipur
Published : 9 April 2026, 8:55 PM IST