रायबरेली में हाई वोल्टेज ड्रामा, पति से झगड़े के बाद टावर पर चढ़ी पत्नी

लोन कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में पति-पत्नी के विवाद ने उस समय नाटकीय रूप ले लिया जब नाराज पत्नी विद्युत टावर पर चढ़ गई। महिला की पहचान अंजली यादव, पत्नी अशोक, निवासी माधवपुर के रूप में हुई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 May 2026, 9:16 PM IST

Raebareli News: सलोन कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव में पति-पत्नी के विवाद ने उस समय नाटकीय रूप ले लिया जब नाराज पत्नी विद्युत टावर पर चढ़ गई। महिला की पहचान अंजली यादव, पत्नी अशोक, निवासी माधवपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस मामले की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। काफी समझाने-बुझाने और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी पुलिस का सहयोग किया। घटना के बाद महिला को प्राथमिक उपचार और काउंसलिंग के लिए भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आईएएस अजय जैन बने गोरखपुर के नए नगर आयुक्त, विकास और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर

देखते-देखते पूरे गांव में हड़कंप

ग्राम प्रधान पृथ्वीपुर दिलीप साहू ने बताया कि आज शाम करीब 6 बजे सलोन क्षेत्र के अतागंज उसरी गांव में 30 वर्षीय अंजली यादव का पति से मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। के बाद घर से निकलकर पास के बिजली के टावर पर चढ़ गईं। घटना की सूचना मिलते ही देखते-देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया और सैकड़ों ग्रामीण टावर के नीचे इकट्ठा हो गए। अंजली करीब दो घंटे तक टावर पर चढ़ी रहीं। उन्होंने नीचे उतरने से इनकार कर दिया। स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उन्हें समझाया। काफी प्रयासों के बाद दो घंटे बाद अंजली यादव को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

एटीएस ने आतंकी हमले की साजिश की नाकाम, प्लानिंग करने वाले दो युवकों को पकड़ा

मामूली बात को लेकर तीखी बहस

सलोन थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू मामूली बात को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद महिला ने यह कदम उठाया। फिलहाल अंजली को काउंसलिंग दी जा रही है। घटना को लेकर बताया गया किसी को कोई जन हानि नही हुई है। इस मामले को लेकर फिलहाल प्रशासन ने परिवार को समझौता कराने का आश्वासन दिया है।

Location :  Raebareli

Published :  6 May 2026, 9:14 PM IST