Nepal Border हाई वोल्टेज ड्रामा, चालान से नाराज ट्रक चालक ने कर डाला ये काम

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में ओवरलोड ट्रक पर कार्रवाई के बाद चालक ने बीच सड़क ट्रक खड़ा कर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारा और शांतिभंग में कार्रवाई की।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 2 June 2026, 3:05 PM IST

Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा के सोनौली कस्बे में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परिवहन विभाग और पुलिस की कार्रवाई से नाराज एक ट्रक चालक ने बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। चालक ट्रक पर चढ़ गया और उसमें लगे लोहे के तार से अपना गला कसने की कोशिश करने लगा। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा सोनौली क्षेत्र में वाहनों की जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक ओवरलोड ट्रक पकड़ा गया, जिस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किया गया। कार्रवाई से नाराज चालक ट्रक को कुछ दूरी पर ले जाकर सड़क के बीच खड़ा कर दिया और विरोध स्वरूप ट्रक पर चढ़ गया।

Maharajganj Waterlogging: बारिश ने खोली विकास की पोल, सोनारी गली में कीचड़ से जूझ रहे लोग, बदहाल हुई सड़क

आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ने ट्रक में मौजूद लोहे के तार को अपने गले में डाल लिया और आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास करने लगा। स्थिति को गंभीर होते देख पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास किया। घंटों चली मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहे।

घटना के चलते कुछ समय तक क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ लगी रही और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सुचारु कराया।

Maharajganj News: रविवार को अचानक PHC पहुंचे CMO, फिर अस्पताल में जो दिखा उससे मच गया हड़कंप

पुलिस का पक्ष

सोनौली कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक विजय गुर्जर, निवासी राजस्थान, द्वारा नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा कर हंगामा किया गया था। मामले में उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने युवक को समझाकर स्थिति सामान्य कर दी है।

Location :  Maharajganj

Published :  2 June 2026, 2:38 PM IST