प्रयागराज-प्रतापगढ़-कौशांबी में आंधी-बारिश का कहर: मां-बेटे समेत 6 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे

28 मई की रात आई तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में भारी तबाही मचा दी। खराब मौसम के चलते मां-बेटे समेत आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 29 May 2026, 2:58 PM IST
google-preferred

Prayagraj: 28 मई की रात आई तेज आंधी, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश ने प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में भारी तबाही मचा दी। खराब मौसम के चलते मां-बेटे समेत आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। सैकड़ों पेड़ और बिजली के पोल गिरने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

प्रतापगढ़ में वृद्ध महिला की मौत

प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद गांव में तेज आंधी के दौरान टिनशेड का पिलर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 85 वर्षीय फूलकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

तीनों जिलों में प्रशासनिक टीमें लगातार प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं और नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। बिजली विभाग भी आपूर्ति बहाल करने में जुटा है।

कौशांबी में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कौशांबी के दूनी का पुरवा मजरा पूरब शरीरा में एक कच्चा मकान गिरने से:

  • 26 वर्षीय मंगर सरोज
  • 4 वर्षीय बेटी श्वेता
  • 3 वर्षीय बेटे अनुभव

की मलबे में दबकर मौत हो गई।

वहीं सिराथू तहसील के पहाड़पुर गांव में टिनशेड की चपेट में आने से 50 वर्षीय चंद्रभवन की जान चली गई।

मेजा में मकान पर गिरा पेड़, दो महिलाएं घायल

प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र स्थित गड़ेवरा गांव की आदिवासी बस्ती में तेज आंधी के दौरान एक महुआ का पेड़ मकान पर गिर गया। हादसे में मकान ढह गया और अंदर सो रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसों के बाद प्रभावित परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Prayagraj

Published :  29 May 2026, 2:58 PM IST

Advertisement