Hathras: मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर डीएम सख्त, बूथों पर पहुंचकर दिए अहम निर्देश

हाथरस में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और नाम हटाने से संबंधित आवेदनों की समीक्षा की। साथ ही बीएलओ को सत्यापन, पारदर्शिता और पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने के निर्देश भी दिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 November 2026, 5:02 PM IST

Hathrs: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2027 के तहत हाथरस में मतदाता सूची को लेकर प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को विशेष अभियान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंपों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाता सूची में नाम जोड़ने तथा हटाने से पहले पूर्ण सत्यापन करने के निर्देश दिए।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे डीएम और एसपी

जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई के बूथ संख्या 06 और 07 पर आयोजित विशेष कैंपों का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने श्रीमती सुरजोबाई साह बालिका इंटर कॉलेज, हाथरस के बूथ संख्या 301 से 311 तक आयोजित कैंपों में पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की प्रगति देखी।

हाथरस में वोटर लिस्ट को लेकर प्रशासन सक्रिय (Image Source: Dynamite News)

स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी, मां की बिगड़ी तबीयत के बीच अस्पताल पहुंचे DMK प्रमुख

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मतदाता सूची में दर्ज नामों में संशोधन और नाम हटाने से संबंधित आवेदनों पर अब तक हुई कार्रवाई की समीक्षा भी की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को सभी आवेदनों पर निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नाम हटाने से पहले परिवार से करना होगा सत्यापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने फॉर्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करने को कहा। वहीं, फॉर्म-7 के माध्यम से नाम हटाने के लिए प्राप्त प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी मतदाता का नाम सूची से हटाने से पहले संबंधित बीएलओ मौके पर जाकर परिवार के सदस्यों से सत्यापन करें। पर्याप्त जांच और सत्यापन के बाद ही नाम हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से नहीं छूटना चाहिए। इसके साथ ही किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता, सावधानी और निष्पक्षता बरतने के निर्देश दिए गए।

मतदाता सूची का पुनरीक्षण तेज (Image Source: Dynamite News)

लाखों की Thar चाहिए थी, लड़की वालों ने थमा दी खिलौना कार! मेरठ में अनोखे विरोध का वीडियो वायरल

घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे बीएलओ

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया जाए।

विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल कराने के साथ ही पहले से दर्ज मतदाताओं के विवरण की जांच और आवश्यक संशोधन पर भी ध्यान देने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, संबंधित सुपरवाइजर और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Location :  Hathras

Published :  29 November 2026, 5:02 PM IST