
हरीश हूण को यूपी पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट (सोर्स Harish Hoon- FB)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी द्वारा पेपर लीक के मामले को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। सीजेपी के प्रदर्शन का आज 9वां दिन है। रविवार को सीजेपी के प्रदर्शन के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जंतर मंतर पर अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जंतर मंतर पर गरमाते माहौल के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने हरीश हूण को हाउस अरेस्ट कर दिया है।
दरअसल, हरीश हूण रविवार को दिल्ली में काकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आने वाले थे। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान क़े इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और इसलिये ही आज आज जंतर-मंतर पर धरने में शामिल होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही हापुड़ पुलिस ने उनको घर में नजरबंद कर दिया।
CJP Protest : जंतर-मंतर पर रात को अभिजीत दीपके ने किससे मांगी मदद? जानिए हाथ जोड़कर क्या बोले
दरअसल, हरीश हूण उत्तर प्रदेश के हापुण के रहने वाले हैं। वे हापुड़ के किसान नेता है। वे भाकियू लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
हरीश हूण ने उनको हाउस अरेस्ट किये जाने पर यूपी पुलिस और भाजपा सरकार को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि हम निरंतर पेपर लीक को लेकर सरकार से पेपर लीक मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तिफा मांग रहे हैं।
आज दिल्ली जंतर-मंतर पर धरना कर रहे छात्रों और युवाओं को सम्बोधित करने जाना था । बस सुनकर सरकार ने घर पर पुलिस का पहरा लगा दिया।
आगे उन्होंने लिखा कि न्याय और सच की बात सुनाने से आखिर सरकार इतनी क्यों घबराती है?
Location : Lucknow
Published : 28 June 2026, 5:02 PM IST