
गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार (Img: AI Generated Image)
Hardoi: हरदोई जिले में गुरुवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मुस्ताबाद के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी स्थित कैलाशपुरी निवासी शुभम कुमार (28) और अविनाश (32) कार से प्रयागराज जा रहे थे। रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन कई बार पलटते हुए सड़क किनारे जा रुका।
पहले घड़ी का लालच, फिर जंगल में ले जाकर कत्ल… 6 साल के अंगदवीर के साथ जानें उस दिन क्या हुआ?
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अविनाश की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मल्लावां कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद हादसे के कारणों और अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
Location : Hardoi
Published : 18 June 2026, 12:24 PM IST