धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर विरोध, सपा नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान को लेकर विरोध हो रहा है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी युगांक मिश्रा ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 November 2026, 1:32 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान को लेकर विरोध का मामला सामने आया है। जहां समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी युगांक मिश्रा ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। करवा चौथ और सनातन धर्म की परंपराओं को लेकर दिए गए बयान से महिलाओं, मातृशक्तियों और सनातन धर्मावलंबियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मामले में तत्काल एफआईआर की मांग की है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान को लेकर विरोध

बता दें कि हमीरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयान को लेकर विरोध सामने आया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी युगांक मिश्रा ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: केसर चीनी मिल पर प्रशासन का शिकंजा, 10 नवंबर तक भुगतान नहीं तो सील होगी संपत्ति, दर्ज होगी FIR

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर लगाया आरोप

युगांक मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म, भगवान श्रीकृष्ण और महिलाओं के पवित्र पर्व करवा चौथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस कथित बयान से महिलाओं और सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं क्योंकि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इस पर्व से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और महिलाओं की आस्था पर टिप्पणी करना बेहद संवेदनशील विषय है।

यह भी पढ़ें- विशाखापट्टनम के ऑयल रिफाइनरी में लगी भीषण आग, इलाके में फैला घना धुआं

एफआईआर दर्ज कराने की मांग की

उन्होंने ऐसे बयानों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका जताई है। भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

Location :  Hamirpur

Published :  3 November 2026, 1:32 PM IST