ड्यूटी के दौरान बाथरूम में गिरा सिपाही और फिर! हमीरपुर की इस खौफनाक घटना ने खड़े किए कई बड़े सवाल

हमीरपुर के राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में गार्द ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 September 2026, 4:38 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में गार्द ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिपाही बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद पुलिसकर्मी को मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर सिपाही की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

हमीरपुर का सिटी फॉरेस्ट पार्क जल्द बनेगा आकर्षक पिकनिक स्पॉट, डीएम अभिषेक गोयल ने दिए सख्त निर्देश

हत्याकांड के बाद लगाई गई थी गार्द

जानकारी के अनुसार, चिल्ली गांव में पूर्व में हुए हत्याकांड को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीन पुलिसकर्मियों की गार्द तैनात की गई थी। इसी गार्द में मृतक सिपाही की भी ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत की बात सामने आई है।

हमीरपुर डीएम ऑफिस में दंपति ने डाला डेरा, पान कुमारी बोली- अंतिम सांस तक जीवनसाथी के साथ भूख हड़पाल पर रहूंगी, जानें क्यों?

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

Location :  Hamirpur

Published :  12 September 2026, 4:38 PM IST