Ballia: सड़क हादसे में सीओ रसड़ा कार्यालय में तैनात सिपाही की दर्दनाक मौत, पुलिस विभाग में शोक
बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में एक सिपाही की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। एक्सिस बैंक के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में सिपाही की जान गई। मृतक सिपाही राहुल यादव सीओ रसड़ा कार्यालय में पैरोकारी का काम करते थे।