हमीरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: NH-34 पर फिर खून से लाल हुआ हाईवे, डंपर ने छीनी एक और जिंदगी

NH-34 पर एक बार फिर ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। दूध और दही से भरी एक डीसीएम अचानक मौत का कारण बन गई, लेकिन असली कहानी इससे कहीं ज्यादा चौंकाने वाली है। तेज रफ्तार डंफर और एक पल की लापरवाही ने सब कुछ बदल दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 20 May 2026, 11:59 AM IST

Hamirpur: हमीरपुर जिले में एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (NH-34) पर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के लीड़ा नाला के पास गिट्टी से लदे तेज रफ्तार डंफर ने अमूल कंपनी की डीसीएम को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में डीसीएम चालक अनिल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दूध और दही की सप्लाई करने जा रहा था चालक

जानकारी के अनुसार, मृतक अनिल अमूल कंपनी की डीसीएम लेकर अकबरपुर माती से दूध और दही की सप्लाई के लिए निकला था। जैसे ही वाहन NH-34 के लीड़ा नाला के पास पहुंचा, सामने से आ रहे अनियंत्रित डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि डीसीएम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें लदा दूध-दही सड़क पर फैल गया।

मोबाइल और ऑनलाइन फ्रॉड से परेशान बाबा नगरी, OTP से Gift Card तक… साइबर ठगी के नए तरीके पकड़ में आए

घटना के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, डंफर चालक की तलाश की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

Location :  Hamirpur

Published :  20 May 2026, 11:59 AM IST