
गैस सिलेंडरों के स्टॉक में भारी गड़बड़ी (Img: Dynamite News)
Hamirpur: हमीरपुर में रसोई गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में मौदहा स्थित मधुपिया एचपी गैस सर्विस के वितरण केंद्र पर औचक निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों के गैस सिलेंडरों के स्टॉक में भारी गड़बड़ी मिली। कुल 571 सिलेंडरों की अनियमितता सामने आई, जिससे वितरण व्यवस्था में गंभीर लापरवाही और संभावित कालाबाजारी के संकेत मिले हैं।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन पाया गया।
केंद्र पर आवश्यक अग्निशमन उपकरण मौजूद नहीं थे, जिसे प्रशासन ने गंभीर लापरवाही माना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 26 अप्रैल की शाम संबंधित गैस एजेंसी संचालिका मंशा माधुपीय और जब्त वाहनों के चालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 तथा भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हमीरपुर में सनसनी: खाना बनाने को लेकर विवाद, मां ने बच्चे संग खाई सल्फास
जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमाखोरी, कालाबाजारी या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया है। वहीं मौदहा कस्बे में गैस आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए सुमेरपुर और बिवांर क्षेत्र की एजेंसियों को आपूर्ति व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
Location : Hamirpur
Published : 27 April 2026, 12:57 PM IST
Topics : crime news Hamirpur Crime UP News UP Police