Hamirpur News: मामूली विवाद में दोस्त ही बना दुश्मन! धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर और दूसरा कानपुर रेफर
हमीरपुर मुख्यालय में मामूली विवाद के बाद दो युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास की बताई जा रही है। हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।