हमीरपुर में आधी रात का खौफनाक हादसा, चलते ट्रक ने खड़े डंपर को मारी टक्कर… फिर बना आग का गोला!

हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र में मोरम लदे दो डंपरों की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में एक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 27 May 2026, 11:19 AM IST
google-preferred

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां मोरम लदे दो डंपरों की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि पीछे से टक्कर मारने वाले डंपर का चालक जिंदा जल गया, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

यह है पूरा मामला 

यह हादसा बिवांर थाना क्षेत्र के बंधुर रोड स्थित बिवांर गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी गांव से दो डंपर मोरम लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक डंपर खराब होकर सड़क किनारे खड़ा हो गया था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे डंपर ने खड़े डंपर में जोरदार टक्कर मार दी।

खलासी गंभीर रूप से घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों डंपरों में तुरंत आग लग गई। पीछे से टकराने वाला डंपर कुछ ही देर में आग का गोला बन गया और पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग की लपटों में फंसे चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं डंपर में मौजूद खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिजली संकट या सियासी करंट? अखिलेश यादव के पोस्ट से यूपी की राजनीति में फिर मचा घमासान

घटना की सूचना मिलते ही बिवांर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। घायल खलासी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सीओ हमीरपुर राज कुमार पाण्डेय ने दी जानकारी 

सीओ हमीरपुर राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं मृत चालक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  27 May 2026, 11:19 AM IST

Advertisement