ग्रेटर नोएडा की पाकिस्तानी भाभी सीमा हैदर फिर हुई प्रेग्नेंट, सचिन से दूसरा बच्चा, कुल 6 बच्चों की मां बनने जा रही

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। यह सचिन के साथ उनका दूसरा बच्चा होगा। सीमा ने वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। पहले पति गुलाम हैदर से उनके चार बच्चे हैं। सीमा बोली—“मैं भारत की बहू हूं, मुझे यहीं रहने दिया जाए।”

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 December 2025, 3:14 AM IST

Greater Noida: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर प्रेग्नेंट है। वह छठवीं बार मां बनने वाली हैं। सीमा ने खुद वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। सीमा ने इससे पहले 18 मार्च 2025 को बच्ची को जन्म दिया था। ये सचिन-सीमा का दूसरा बच्चा होगा। जबकि, पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से सीमा को 4 बच्चे हैं। सीमा और सचिन के कुल 5 बच्चे हैं।

सीमा हैदर मई 2023 में अवैध तरीके से 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते पाकिस्तान छोड़कर भारत आई थी। वह दो साल से नोएडा में रबूपुरा में सचिन के साथ रह रहीं है। दोनों की PUBG गेम खेलते हुए दोस्ती हुई। नेपाल में दोनों ने शादी की। फिर सचिन सीमा को लेकर नोएडा आ गया था। शुरू में सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने की अफवाह उड़ी। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा को हिरासत में लेकर जांच की थी। हालांकि, बाद में छोड़ दिया था।

जालौन में इंस्पेक्टर की मौत मामले में महिला कांस्टेबल भेजा जेल, जानें पूरा मामला

बच्ची का नाम भारती, प्यार से बुलाती हैं मीरा

18 मार्च को सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया। उसका नाम भारत के नाम पर भारती रखा है। सीमा अब खुद को कृष्ण भक्त बताने लगी है। वह प्यार से बेटी को मीरा बुलाती है।

गाजियाबाद में इकलौते बेटे ने ली मां की जान, कारण जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

सीमा बोली- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं...

28 अप्रैल 2025 को सीमा का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उसने मोदी और योगी से भारत में रहने देने की गुहार लगाई थी। वीडियो में सीमा ने हाथ जोड़कर कहा था- मैं बेटी पाकिस्तान की थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं। इसलिए मुझे यहां रहने दिया जाए। मैं सचिन की शरण में हूं और इनकी अमानत हूं। आप सबसे रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरी हेल्प करें। मैं वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। मैं मर जाऊंगी। गाड़ी से कूद जाऊंगी... कुछ भी करूंगी, लेकिन वापस नहीं जाऊंगी। हिंदुस्तान मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां का खानपान बहुत अच्छा है।

Location : 
  • Greater Noida

Published : 
  • 8 December 2025, 3:14 AM IST