Dynamite News Exclusive: योगी जी! आपके अधिकारी बहुत भ्रष्ट हैं, ग्रेटर नोएडा के किसानों की आवाज अब पूरे यूपी में गूंजेगी

ग्रेटर नोएडा के किसानों का गुस्सा अब सड़कों से निकलकर लखनऊ तक पहुंचने वाला है। किसानों का आरोप है कि 30 साल पहले किए गए वादे आज तक पूरे नहीं हुए और अदालत के आदेश भी फाइलों में दबे रह गए। अब 40 गांवों के किसानों ने बड़ा फैसला लिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 June 2026, 2:36 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के किसान लंबे समय से परेशान हैं। लगातार अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान के लिए काफी बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। हमेशा किसानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा, लेकिन उसके बावजूद भी किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार ठोकरें खा रहे हैं। इसलिए अब ग्रेटर नोएडा के किसानों ने फैसला लिया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने अपनी बात रखेंगे।

क्या है करीब 30 साल पुराना मामला?

दरअसल, करीब 30 साल पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया था। उस वक्त किसानों को आश्वासन देते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कहा था कि मुआवजे के साथ 6 प्रतिशत दिए जाएंगे। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह झूठ बोला था। इसके खिलाफ ग्रेटर नोएडा में स्थित करीब 40 गांव के किसान इकट्ठा हुए और हाईकोर्ट चले गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस नीति पर कड़ी निंदा की। हाईकोर्ट ने तत्काल किसानों को भूखंड देने का आदेश दिया।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा रुख, तत्काल सुनवाई से साफ इनकार

किसानों को नहीं मिला अपना हक

किसानों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भूखंड नहीं दिया। इसको लेकर काफी बार किसानों ने प्रदर्शन किया है। यहां तक की काफी बार लाठी चार्ज भी किसानों पर हो चुकी है। अपनी मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा में 40 गांव के किसान अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काटते हैं, लेकिन कोई समाधान निकलकर सामने नहीं आता। जिसकी वजह से अब किसानों ने बड़ा फैसला लिया है।

UP Politics: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- 2007 जैसी स्थिति फिर…

अब योगी के पास जाएंगे किसान

ग्रेटर नोएडा के किसानों ने फैसला लिया है कि अब 29 जून को ग्रेटर नोएडा से लखनऊ के लिए कूच करेंगे। लखनऊ में योगी आदित्यनाथ के सामने बात रखने की कोशिश की जाएगी। इस वक्त दिल्ली की किसान काफी आक्रोशित है।

Location :  Greater Noida

Published :  22 June 2026, 2:36 PM IST