Gorakhpur: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, पुलिस ने आरोपी को ऐसे दबोचा

जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण, विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 May 2026, 4:07 PM IST

Gorakhpur: खजनी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में खजनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर डॉ कौस्तुभ के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और क्षेत्राधिकारी खजनी विवेक तिवारी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह के नेतृत्व में खजनी पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक थाना खजनी पर दर्ज मुकदमा संख्या 140/2026 में आरोपी कन्हैया विश्वकर्मा पुत्र हरिराम निवासी खुटहना थाना खजनी जनपद गोरखपुर की तलाश की जा रही थी। उस पर आरोप है कि उसने युवती को शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

न सत्ता की लालसा, न विरासत की जंग; जानिए Akhilesh Yadav और Prateek Yadav के भाईचारे की अनसुनी कहानी

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69, 191(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V), 3(2)(5क), 3(1)(द,ध) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

लगातार दबिश के बाद पुलिस ने आरोपी को खुटहना तिवारी के पास से 12 मई 2026 की रात करीब 10:55 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी कन्हैया विश्वकर्मा करीब 20 वर्ष का बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ थाना खजनी में पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

गोरखपुर में बड़ा गोरखधंधा, मृतक के नाम पर 20 साल बाद हुई रजिस्ट्री

यह पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव तथा आरक्षी अंकित पाण्डेय की प्रमुख भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  13 May 2026, 4:03 PM IST