SSP का सख्त आदेश-जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

गोरखपुर में जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स स्थित व्हाइट हाउस में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। संबंधित अधिकारी स्वयं शिकायतों की प्रगति पर नजर रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न हो।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 November 2026, 6:02 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर से एक खबर सामने आई है, जहां जनशिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स स्थित व्हाइट हाउस में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। इसमें जनसुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति पर चर्चा की गई है। एसएसपी ने शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

गोष्ठी में कई अधिकारी एवं कर्मचारी रहे मौजूद

गोष्ठी में नगर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी पुलिस अधीक्षक, यातायात पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था। जनसुनवाई से जुड़े मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक जवाबदेह बनाने के लिए अधिकारियों के साथ आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा की गई।

शिकायत को गंभीरता से लेना पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतें आम नागरिकों की समस्याओं और अपेक्षाओं से जुड़ी होती हैं। ऐसे में प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेना पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी है। शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय प्रकरण की वास्तविक स्थिति की जांच कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने वाला समाधान उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- |VIDEO| धीरेंद्र शास्त्री के राम-कृष्ण की तुलना पर मचा बवाल, पप्पू यादव ने दी खुली चेतावनी!

निर्धारित समयसीमा में किया जाए निस्तारण

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। संबंधित अधिकारी स्वयं शिकायतों की प्रगति पर नजर रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता न हो। शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसकी समस्या को समझना और निष्पक्ष कार्रवाई करना भी प्राथमिकता में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या किस नई टीम के मेम्बेर होंगे? Kkr-Csk के बाद अब पंजाब से जुड़ा नाम

समीक्षा गोष्ठी के दौरान जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण, पुलिस की जवाबदेही तथा आमजन को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और जनता का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया।

Location :  गोरखपुर

Published :  3 November 2026, 6:02 PM IST