गोरखपुर: दिनदहाड़े मोबाइल फोन छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर: दिनदहाड़े मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार,पढिए पूरी खबर

गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती की घटना का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे एक महिला अपनी मां से मोबाइल पर बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर झंगहा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आदर्श पासवान पुत्र राहुल पासवान निवासी एकला मिश्रौलिया थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया तथा अंकुर पुत्र उमेश पासवान निवासी करही थाना झंगहा जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से छिनैती में लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी है।

 

Location :  गोरखपुर

Published :  12 April 2026, 8:12 PM IST

Advertisement