गोरखपुर: ट्रेजरी ऑफिस के ट्रक ने तोड़ा सदर तहसील का ऐतिहासिक पाकड़ का पेड़, कर्मचारियों में आक्रोश, मचा हड़कंप

सदर तहसील परिसर में दशकों से खड़ा ऐतिहासिक पाकड़ का पेड़ शुक्रवार को एक ट्रक की लापरवाही का शिकार हो गया। ट्रेजरी ऑफिस में पेपर सप्लाई करने जा रहे ट्रक ने पेड़ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह जड़ से उखड़कर धराशायी हो गया। पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: सदर तहसील परिसर में दशकों से खड़ा ऐतिहासिक पाकड़ का पेड़ शुक्रवार को एक ट्रक की लापरवाही का शिकार हो गया। ट्रेजरी ऑफिस में पेपर सप्लाई करने जा रहे ट्रक ने पेड़ को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे यह जड़ से उखड़कर धराशायी हो गया। इस घटना ने तहसील परिसर में हड़कंप मचा दिया, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कर्मचारी और फरियादी दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक चालक ने वाहन को पीछे करते समय लापरवाही बरती, जिससे ट्रक का पिछला हिस्सा पेड़ से जा टकराया। जोरदार धक्के के कारण पेड़ तहसील परिसर में गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी और फरियादी दहशत में आ गए। यह पेड़ न केवल परिसर की शोभा बढ़ाता था, बल्कि गर्मी के दिनों में फरियादियों और कर्मचारियों के लिए छांव का प्रमुख सहारा था। लोग इसके नीचे बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते थे और गर्मी से राहत पाते थे।

गोरखपुर में लूट की झूठी साजिश का बेनकाब, दो आरोपियों से लाखों बरामद

चालक की लापरवाही

जानकारी के मुताबिक,   पेड़ के गिरने से तहसील कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी गई। कर्मचारियों का कहना है कि यह पेड़ पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ परिसर की पहचान था। एक कर्मचारी ने गुस्से में कहा, "यह पेड़ हमारी तहसील का गौरव था। चालक की लापरवाही ने इसे नष्ट कर दिया। अब गर्मी में फरियादियों को बैठने के लिए छांव तक नहीं मिलेगी।

गोरखपुर पुलिस ने रातों-रात ढूंढ निकाला विदेशी यात्री का पासपोर्ट और रुपये से भरा बैग, जानें पूरी खबर

पेड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू

तहसील प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी और पेड़ को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द परिसर में नया पेड़ लगाए ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे और लोगों को फिर से छांव मिल सके। इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही पर भी सवाल खड़े किए हैं। कर्मचारियों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और परिसर में वाहनों की आवाजाही पर सख्त नियम लागू करने की बात कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए तहसील परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था को और मजबूत करना होगा।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 10 October 2025, 3:08 PM IST