Gorakhpur News: हाइवे पर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 70 शराबी चालक धराए, 1085 वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोरखपुर पुलिस ने 8 टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग चलाकर 1085 वाहनों की जांच की। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 70 चालकों पर बड़ी कार्रवाई और दर्जनों वाहन सीज। पूरी खबर पढ़ें।

Updated : 12 May 2026, 1:56 AM IST

Gorakhpur: सड़कों को सुरक्षित बनाने और हादसों पर लगाम लगाने के लिए गोरखपुर यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा अभियान छेड़ा है। 9 और 10 मई को जिले के 8 प्रमुख टोल प्लाजा पर एक साथ की गई इस कार्रवाई में 1000 से अधिक वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जिसमें नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले सैकड़ों चालक पुलिस के रडार पर आए।

नशे में ड्राइविंग करने वालों की खैर नहीं

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने तकनीक का सहारा लेते हुए 'ब्रेथ एनालाइजर' से चालकों की जांच की। इस दौरान 70 वाहन चालक शराब के नशे में ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे में वाहन चलाना सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण है।

Gorakhpur: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कैसे वापस दिलाए लाखों रुपये? गोरखपुर में बिना OTP हुई बड़ी ठगी और पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

ओवरस्पीडिंग और बिना नंबर प्लेट के डंपरों पर शिकंजा

हाईवे पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 46 वाहनों पर ओवरस्पीडिंग के तहत चालान किया गया। इसके अलावा, पुलिस ने 32 ऐसे डंपर और ट्रकों को भी पकड़ा जो बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे। पुलिस ने इनमें से कई वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया।

 Seraikela Kharsawan News: लैब से बाहर निकलेगा नवाचार? जानें एनआईटी जमशेदपुर में तकनीक को ‘आम आदमी’ से जोड़ने की नई पहल

प्रदूषण और मॉडिफिकेशन पर भी कार्रवाई

पुलिस की नजर केवल रफ्तार पर ही नहीं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण पर भी रही। चेकिंग के दौरान 11 वाहनों में अवैध 'प्रेशर हॉर्न' और 3 वाहनों में 'मॉडिफाइड साइलेंसर' लगे पाए गए। इन सभी को हटाकर भारी जुर्माना वसूला गया।

एसएसपी का निर्देश: जारी रहेगा अभियान

यातायात पुलिस के अनुसार, इस अचानक हुई कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य राजस्व वसूली नहीं बल्कि जनहानि को रोकना है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाले दिनों में भी हाईवे और प्रमुख चौराहों पर इसी तरह का 'सरप्राइज चेकिंग' अभियान जारी रहेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  12 May 2026, 1:56 AM IST