
हत्या के प्रयास में तीन आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur: तिवारीपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना तिवारीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-28/2026 धारा 109, 191(2), 115(2), 351(3), 324(4) बीएनएस से संबंधित मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ा।
बताया जा रहा है कि अभियुक्तों ने एकराय होकर वादी पर जानलेवा हमला किया। आरोप है कि उन्होंने ईंट-पत्थर और बेल्ट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना तिवारीपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
नितिन यादव उर्फ छोटू यादव पुत्र गौतम यादव, निवासी यादव टोला अलीनगर, थाना कोतवाली, जनपद गोरखपुर निखिल यादव उर्फ बडू पुत्र गौतम यादव, निवासी यादव टोला अलीनगर, थाना कोतवाली, जनपद गोरखपुर अंशुमान चौबे पुत्र राकेश चौबे, निवासी सोहरवलिया खुर्द, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
Kanpur Dehat News: क्यों मौत को दावत दे रहा करोड़ों की लागत से बना यह ओवरब्रिज
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह सहित उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कमलेन्द्र सिंह, हैदर अली खान, हिमांशु शेखर, महिला उपनिरीक्षक अनीशा गौतम तथा कांस्टेबल सुजीत कुमार और विनोद कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस सतर्कता बरत रही .
Location : गोरखपुर
Published : 27 February 2026, 7:18 PM IST
Topics : crime news Gorakhpur News UP News