गोरखपुर : तेज रफ्तार बाइक बनी मौत का कारण, युवती की मौत से हड़कंप

चौरीचौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

Updated : 18 June 2026, 7:59 PM IST

Gorakhpur: चौरीचौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जोरदार टक्कर

पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को चौरीचौरा क्षेत्र में दो बहनें सड़क किनारे जा रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक दोपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का उपचार चल रहा है।

आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर चौरीचौरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कमल निषाद पुत्र शिवराज निषाद निवासी भौवापार, थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बिना पर्याप्त सावधानी बरते और तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

रातों-रात घर के सामने से गायब हुई बाइक, 13 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग; आखिर कहां अटकी पुलिस की जांच?

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 228/2026 के तहत धारा 281, 125(ए), 125(बी), 105 भारतीय न्याय संहिता तथा 3/181 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Gorakhpur News: जीवन और मौत से जूझ रहे रितेश के परिजनों की गुहार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

चौरीचौरा पुलिस का कहना है कि सड़क पर लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजू रंजन सिंह तथा कांस्टेबल नितेश यादव शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  18 June 2026, 7:59 PM IST