गोरखपुर: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी के सीएम को लेकर दिया बड़ा बयान, सुनिए क्या बोले?

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार सुबह गोरखपुर से 81-दिवसीय 'गो सेवा यात्रा' (गाय सेवा यात्रा) का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर में प्रार्थना और अनुष्ठानों के साथ हुई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 May 2026, 1:17 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार सुबह ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 81-दिवसीय 'गो सेवा यात्रा' की शुरूआत की। सहारा एस्टेट में स्थित भारत माता मंदिर में प्रार्थनाओं के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यकम्र में मीडिया से बात करते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि "हम यहां योगी आदित्यनाथ के लिए नहीं आए हैं। इस जगह का महत्व गायों की रक्षा के उद्देश्य से है।

बता दें कि गुरु गोरखनाथ की तपस्थली है; इसलिए इस यात्रा को यही से शुरू किया जा रहा है । जोकि गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से शुरू होकर, यह यात्रा गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में समाप्त की जाएगी।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गायों के संरक्षण को बढ़ावा देना और 'गो माता' को 'राष्ट्र माता' का दर्जा दिलाने के लिए जन जागरूकता पैदा करना है।

पूरी यात्रा के दौरान, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रतिदिन पाँच विधानसभा क्षेत्रों से होक4र गुजरेंगे। वे अपने रथ से जनता को संबोधित करेंगे। यह यात्रा प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी। यह अभियान राज्य भर के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुँचेगा और 23 जुलाई को गोरखपुर में ही समाप्त होगा, जहाँ एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  3 May 2026, 1:17 PM IST