Gorakhpur News: रामगढ़ताल में चोरी की घटना का खुलासा, महिला गिरफ्तार; आभूषण और नकदी बरामद

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने मैमून निशा नामक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और 1,160 रुपये नकद बरामद किए हैं। महिला के खिलाफ वर्ष 2016 में भी चोरी और नकबजनी का मुकदमा दर्ज है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 25 November 2026, 3:46 AM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। रामगढ़ताल पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला के कब्जे से चोरी के आभूषण और 1,160 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। महिला के खिलाफ वर्ष 2016 में भी गोरखपुर के कोतवाली थाने में चोरी और नकबजनी का मुकदमा दर्ज है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ताल थाने में दर्ज मुकदमे में दो और धाराएं बढ़ाई हैं। फिलहाल गिरफ्तार महिला के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज देखने पर मकान मालिक को हुआ चोरी का शक

जानकारी के अनुसार, चोरी की घटना 14 नवंबर 2026 की है। इस दिन मकान मालिक अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। अगले दिन 15 नवंबर को उन्होंने ऑनलाइन अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो कैमरा दूसरी तरफ घूमा हुआ दिखाई दिया। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति कैमरे को घुमाते हुए भी नजर आया।

Hardoi Crime: मां को पिटता देख पिता से भिड़ा बेटा, धारदार हथियार से हमले में पिता की मौत

इसके बाद मकान मालिक तत्काल अपने परिवार के साथ घर पहुंचे। घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने रामगढ़ताल थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 543/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) में मुकदमा दर्ज किया था।

संयुक्त पुलिस टीम ने महिला को किया गिरफ्तार

चोरी की घटना के खुलासे के लिए एसपी सिटी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में पुलिस टीम और एंटी थेफ्ट सेल को लगाया गया था। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान मैमून निशा पत्नी अकबर अली निवासी जुमा मोहल्ला, वार्ड संख्या छह, मझौलीराज, थाना कोतवाली सलेमपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और 1,160 रुपये नकद बरामद करने की जानकारी दी है। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और 317(5) की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, मैमून निशा के खिलाफ वर्ष 2016 में भी गोरखपुर के कोतवाली थाने में चोरी और नकबजनी के मामले में भारतीय दंड विधान (भादवि) की धारा 380 और 457 के तहत मुकदमा दर्ज है।

Mirzapur News: कर्मचारी का अस्तित्व नहीं, फिर भी दिखाया भुगतान! सिंचाई विभाग में कथित फर्जीवाड़े के दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली संयुक्त टीम में एंटी थेफ्ट सेल के निरीक्षक सुनील कुमार राय, रामगढ़ताल थाने के चौकी प्रभारी चिड़ियाघर उपनिरीक्षक अंकुर सिंह और उपनिरीक्षक राकी गुप्ता शामिल रहे।

इसके अलावा एंटी थेफ्ट सेल के मुख्य आरक्षी मिथिलेश बहादुर सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, कमलेश यादव, आरक्षी रमेश कुमार सिंह व अंकित सिंह तथा रामगढ़ताल थाने के आरक्षी आदित्य सिंह, विनय सिंह और महिला मुख्य आरक्षी सोनम तिवारी भी कार्रवाई करने वाली टीम का हिस्सा रहीं। पुलिस गिरफ्तार महिला के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 November 2026, 3:46 AM IST