राजकुमार चौहान हत्याकांड में नया मोड़, पीड़ित पत्नी ने उच्चाधिकारियों से की CBI जांच की मांग

चिलुआताल थाना क्षेत्र के चर्चित राजकुमार चौहान हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने निष्पक्ष जांच न होने का आरोप लगाते हुए मामले को सीबीआई (CBI) को सौंपने की मांग की है। उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर मुख्य आरोपी धर्मदेव चौहान की गिरफ्तारी और हत्या के दौरान लूटी गई 55 ग्राम सोने की चेन बरामद करने की गुहार लगाई है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 June 2026, 3:30 PM IST

Gorakhpur : चिलुआताल थाना क्षेत्र के चर्चित राजकुमार चौहान हत्याकांड में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी सुशीला देवी ने गुरुवार को उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तथा हत्या के दौरान कथित रूप से छीनी गई सोने की चेन बरामद कराने की मांग की है।

17 मार्च को हुई थी हत्या

सुशीला देवी का आरोप है कि उनके पति राजकुमार चौहान की 17 मार्च को हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में चिलुआताल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 181/2026, धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि नामजद मुख्य आरोपी धर्मदेव चौहान और उसके सहयोगियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया, लेकिन अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

55 ग्राम सोने की चेन गायब

मीडिया के समक्ष सुशीला देवी ने दावा किया है कि घटना के समय उनके पति के गले में करीब 55 ग्राम वजन की सोने की चेन थी, जिसे आरोपियों द्वारा छीन लिया गया। उनका कहना है कि उक्त चेन की बरामदगी अब तक नहीं हो सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मदेव चौहान और धर्मपाल चौहान के पास वह चेन मौजूद है, लेकिन पुलिस उसे बरामद कराने में असफल रही है। मृतक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की विवेचना निष्पक्ष ढंग से नहीं की जा रही है और प्रभावशाली लोगों के दबाव में मुख्य आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच की दिशा और अब तक हुई कार्रवाई से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।

Gorakhpur Case: तुर्कवलिया गांव की युवती का फोटो हुआ लीक, फिर आधी रात को मनचलों ने घर धमक कर दी ऐसी खौफनाक धमकी कि…

विवेचना की निष्पक्षता पर लगाए गंभीर आरोप

सुशीला देवी ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि एक अन्य आरोपी लालजी यादव उर्फ गट्टू अभी भी फरार है। उनका आरोप है कि धर्मदेव चौहान, धर्मपाल चौहान और लालजी यादव उर्फ गट्टू उन्हें तथा उनके भतीजे को जान से मारने की साजिश रच रहे हैं, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है।

डर के साए में पूरा परिवार

पीड़िता ने शासन और पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, सोने की चेन की बरामदगी तथा पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। वहीं, इस प्रार्थना पत्र के सामने आने के बाद हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है और अब सभी की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Location :  Gorakhpur

Published :  4 June 2026, 3:30 PM IST