पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर खेल! थाने में ‘कैश कलेक्शन’ का वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

गोरखपुर के एक थाने से सामने आए वीडियो ने पुलिस विभाग में हलचल बढ़ा दी है। पासपोर्ट सत्यापन से जुड़ा यह मामला अब सिर्फ एक वायरल क्लिप तक सीमित नहीं रहा। जांच के बाद कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है, लेकिन वीडियो में दिख रही तस्वीर कई बड़े सवाल खड़े कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 May 2026, 2:31 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर के पीपीगंज थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। वायरल वीडियो में एक होमगार्ड थाने के अंदर कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है और कथित तौर पर रुपये लेकर जेब में रखते नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह पैसा पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर लिया गया।

जांच के बाद मुंशी पर गिरी गाज

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी। कैंपियरगंज सीओ अनुराग सिंह ने पीपीगंज थाने पहुंचकर पूरे मामले की जांच की और रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने पासपोर्ट सत्यापन का कार्य देख रहे मुंशी सूर्यकांत भारती को निलंबित कर दिया।

गोरखपुर में क्यों फूटा टोल कर्मियों का गुस्सा, सुनिए क्या बोले?

होमगार्ड को भी हटाया गया

मामले में संबंधित होमगार्ड को थाने से हटाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक, पासपोर्ट सत्यापन के दौरान अवैध वसूली की शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं। आरोप है कि कई मामलों में सीधे पुलिसकर्मियों की जगह अन्य कर्मचारियों के जरिए रुपये लिए जाते हैं।

पहले घर में घुसकर मारपीट और फिर जान से मारने की धमकी…. मैनपुरी में लौटा गैंग के खौफ से दहशत में परिवार

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, विभागीय कार्रवाई के बाद यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  11 May 2026, 2:31 PM IST