गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। बुधवार को दर्जन भर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की।

गोरखपुर में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Gorakhpur: सहजनवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर में सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। बुधवार को दर्जन भर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क बनने से पहले ही खराब होने की आशंका है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य जैनेंद्र शुक्ल ने बताया कि साधन सहकारी समिति हरपुर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। बरसात के दिनों में इस रास्ते पर चलना बेहद मुश्किल हो जाता था, जिसके कारण किसानों और ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसी समस्या को देखते हुए सड़क की मरम्मत और निर्माण का कार्य कराया जा रहा था, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत की उम्मीद थी।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण का जिम्मा समाज कल्याण निगम के माध्यम से दिया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा मानकों के विपरीत काम किया जा रहा है। आरोप है कि जहां सड़क पर मजबूत गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री का प्रयोग होना चाहिए था, वहां केवल भट्ठे का रावीस डालकर खानापूर्ति की जा रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक अगर इसी तरह घटिया सामग्री का उपयोग किया जाता रहा तो सड़क कुछ ही दिनों में टूट जाएगी और सरकार की पूरी योजना विफल हो जाएगी।
गोरखपुर: तरैना-कचनी नालों की खुदाई का मुद्दा सदन में गूंजा, जानें पूरी खबर
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल की तत्काल जांच कराई जाए और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी योजनाएं तभी सफल होंगी जब कार्य पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में अरविंद शर्मा, अवधु शुक्ल, भगवानदास, धामु, कमल शुक्ल, विजय वर्मा, रुदल प्रसाद और कैलाश गुप्ता सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
गोरखपुर में प्रशासन सख्त मोड में…जनसुनवाई में उमड़ी भीड़, दिए ये निर्देश
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करता है और क्या ग्रामीणों को बेहतर सड़क निर्माण का भरोसा दिला